Tuesday, 01 November 2022
LUDHIANA
LPG सिलिंडर हुआ 115 रुपये सस्ता , जानिए अब कितने का मिलेगा?
[metaslider id=24944]
लुधियाना : एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है। आपको बता दे कि एक नवंबर से कामर्शियल गैस सिलिंडर की कीमत घटा दी गई है। कामर्शियल LPG सिलिंडर 115 रुपये तक सस्ता हो गया है। लेकिन अभी घरेलू सिलिंडर के दामों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके बाद अब लुधियाना में कामर्शियल सिलिंडर की नई कीमत 1810.50 रुपये होगी। कीमत में 115.50 रुपये की कटौती की गई है। इससे पहले अक्तूबर में एक सिलिंडर का दाम 1926 रुपये था।
[metaslider id=25498]
कारोबारियों का कहना है कि आने वाले वक्त में कीमतों में और कमी आ सकती है। उनका कहना है कि वे महंगाई की मार से परेशान हैं, मार्जिन कम हो रहे हैं लेकिन अब सिलिंडर की कीमत में आ रही कमी से मामूली राहत जरूर मिली है।
बता दे कि घरेलू उपभोक्ताओं को फिलहाल कोई राहत नहीं मिली है। वहीँ गृहिणियों का कहना है कि रसोई की महंगाई ने हमें परेशान कर रखा है। आटा, दाल समेत खाद्य पदार्थों की कीमत लगातार बढ़ रही हैं। इसके चलते अब घर चलाना मुश्किल हो गया है।