ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 16 February 2026

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने 9वीं मंजिल से लगाई छलांग, हुई मौत

लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट ने 9वीं मंजिल से लगाई छलांग, हुई मौत

फगवाड़ा : खबर मिली है कि फगवाड़ा में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी (एलपीयू) में एक छात्र ने यूनिवर्सिटी परिसर की इमारत के छलांग लगा दी। छात्र इमारत की 9वीं मंजिल के कूद गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि छात्र ने लाइब्रेरी की बिल्डिंग से कूद कर खुदकुशी की है।

मृतक की की पहचान निखिल सिमक (22) पुत्र मनीष कुमार निवासी गांव सुनड़ खुर्द, तहसील फिल्लौर, जिला जालंधर के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम एलपीयू पहुंची। घटना स्थल का जायजा लिया और सबूत जुटाए। पुलिस का कहना है कि छात्र ने आत्महत्या की है।

डीएसपी भारत भूषण ने बताया कि मृतक ने मानसिक परेशानी के कारण खुदकुशी की है और मृतक के परिजनों को भी इसकी जानकारी दे दी गई है। परिवार को सूचना दे दी गई है और वे फगवाड़ा पहुंच रहे हैं। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।