ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 16 May 2024

Loksabha Election 2024 : अब खडूर साहिब से अमृतपाल सिंह का निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ना तय , नामांकन हुआ मंजूर

Loksabha Election 2024 : अब खडूर साहिब से अमृतपाल सिंह का निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ना तय , नामांकन हुआ मंजूर

पंजाब : खबर है कि डिब्रूगढ़ जेल में राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (एनएसए) के तहत बंद अमृतपाल सिंह का भारतीय निर्वाचन आयोग ने नामांकन मंजूर कर लिया है। अमृतपाल अब जेल में रहकर खडूर साहिब से चुनाव लड़ पायेगा। अमृतपाल सिंह का नामांकन निर्वाचन आयोग की ओर से स्वीकार किए जाने के बाद अब उनका चुनाव लड़ना तो कन्फर्म हो गया है. अब इस चुनाव में अमृतपाल जीत दर्ज कर पाएगा या नहीं ये तो आने वाला वक्त बताएगा.

जिक्रयोग है कि पंजाब के पूर्व आईपीएस अफसर और वरिष्ठ नेता सिमरनजीत सिंह मान भी जेल में रहते हुए चुनाव लड़ चुके हैं. सिमरनजीत सिंह मान 1989 में भागलपुर जेल में बंद थे, उस समय उन्होंने तरनतारन से चुनाव लड़ा था. यहीं नहीं जेल में रहते हुए उन्होंने 4.5 लाख से अधिक वोटों से चुनाव जीता भी था. उस साल पंजाब में सिमरनजीत सिंह मान को सबसे बड़ी जीत मिली थी. वहीं अब खडूर साहिब लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे अमृतपाल सिंह की सिमरनजीत सिंह मान सपोर्ट भी कर रहे हैं.