ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 04 June 2024

Lok Sabha Chunav Result 2024 : जालंधर सीट से कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी जीते

Lok Sabha Chunav Result 2024 : जालंधर सीट से कांग्रेस के चरणजीत सिंह चन्नी जीते

जालंधर : कांग्रेस से चरणजीत सिंह चन्नी पंजाब की जालंधर संसदीय सीट (आरक्षित) पर चुनाव जीत गए हैं। चन्नी ने अपने प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार सुशील रिंकू को 175993 वोटों से हराया। निर्वाचन आयोग

के आंकड़ों के अनुसार, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री को कुल 390053 वोट हासिल हुए हैं। वहीं बीजेपी के सुशील रिंकू को कुल 214060 वोट हासिल हुए। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के पवन कुमार टीनू को 208889 वोट मिले। शिरोमणि अकाली दल के मोहिंदर सिंह केपी को कुल 67911 वोट मिले।