Friday, 21 January 2022
National
Lockdown : कोरोना की तीसरी लहर में बढ़ते मामलों को देखते हुए जानिए किस राज्य ने लगाया लाकडाउन
[metaslider id=9199]
नई दिल्ली : आपको बता दे कि देश में कोरोना की तीसरी लहर अपने चरम पर है। वहीँ महाराष्ट्र, कर्नाटक में कोरोना के सबसे ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। जानकारी मिली है कि तीसरी लहर में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच तमिलनाडु में लाकडाउन लगा दिया गया है। मिली जानकारी यह लाकडाउन अभी 23 जनवरी तक लगाया गया है। वही तमिलनाडु में गुरुवार को कोरोना के 28,561 नए मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा केरल में कोरोना के मामलों की जानकारी देते हुए स्वास्थ्य मंत्री वीना जार्ज ने बताया कि राज्य में अभी लगभग 1 लाख 99 हजार (1,99,000 ) कोरोना के सक्रिय मरीज हैं, हालाँकि उनमें से केवल 3% ही अस्पताल में भर्ती हैं, केवल 0.7% लोग आक्सीजन सपोर्ट पर हैं और 0.6% लोग आईसीयू में हैं।
[metaslider id=711]