ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 25 April 2021

दिल्ली में एक सप्ताह के लिए और बढ़ाया गया लॉकडाउन , CM केजरीवाल ने कहा इससे संक्रमण को रोकने में मिलेगी मदद

Lockdown extended for a week in Delhi, CM Kejriwal said this will help prevent infection
Lockdown extended for a week in Delhi, CM Kejriwal said this will help prevent infection
[metaslider id="711"] नई दिल्ली (सनी ): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में एक सप्ताह के लिए लॉकडाउन को बढ़ा दिया है। अब इसे 26 अप्रैल से बढ़ाकर 2 मई तक के लिए कर दिया गया है। 2 मई सुबह पांच बजे तक लाकडाउन रहेगा। इस बीच सभी आवश्यक सेवाएं उसी तरह से जारी रहेंगी जैसी पहले जारी थी। बाकी किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इससे कोरोना संक्रमण रोकने में मदद मिलेगी। रविवार को डिजिटल प्रेस वार्ता करते हुए उन्होंने ये जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने दिल्ली में पड़ रही आक्सीजन की कमी के बारे में भी बताया। [metaslider id="1461"] उन्होंने बताया केंद्र सरकार से पूरा सहयोग मिल रहा है। कल भी केंद्र सरकार और दिल्ली सरकार के अधिकारियों के साथ अलग अलग मंत्रालयों की बैठक हुई है। केंद्र सरकार भी प्रयास कर रही है कि दिल्ली को पूरी आक्सीजन मिले। मगर यह समस्या अभी बनी हुई है। उन्होंने बताया कि दिल्ली को अब 490 मीट्रिक टन आक्सीजन अलाट की गई है। कल केंद्र सरकार ने 10 टन और बढ़ाई है। मगर दिल्ली में 335 मीट्रिक टन तक ही आक्सीजन पहुंच रही है। हम और हमारे अधिकारी रात दिन लगे हुए हैं। कई जगह हम सफल हुए हैं कुछ जगह फेल भी हुए हैं। मगर हम पूरी मेहनत से लगे हुए हैं। मगर बहुत ज्यादा कठिन परिस्थिति है। [metaslider id="5345"]   source link