ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 06 October 2025

फिर बदला स्थान : जालंधर में अब इस स्थान पर लगेगी पटाखा मार्केट

फिर बदला स्थान : जालंधर में अब इस स्थान पर लगेगी पटाखा मार्केट

जालंधर : दिवाली के त्यौहार पर पटाखों की बिक्री के लिए व्यापारियों को पिछले कई दिनों से परेशान होना पड़ रहा है। प्रशासन ने पहले 2 बार पटाखा मार्केट के लिए अस्थायी जगह का चयन किया लेकिन फिर इसे किसी कारण वश रद्द कर दिया गया । वहीं अब जानकारी मिली है कि जो पटाखा व्यापारी कई दिनों से इधर-उधर भटक रहे थे अब पूर्व विधायक कृष्ण देव भंडारी के प्रयासों से पटाखा व्यापारियों की समस्या का समाधान हो गया है।

इसके लिए भंडारी ने प्रशासन और पुलिस अधिकारियों के साथ कई बैठकें की, जिसमें व्यापारियों की मांगों को उनके समक्ष रखा गया और अधिकारियों से सहयोग की मांग की गई। लगातार हुई बैठकों के बाद होलसेल पटाखों की बिक्री के लिए पठानकोट चौक के नजदीक सर्कस वाली ग्राउंड में अस्थायी मार्केट लगाने पर प्रशासन ने अपनी सहमति दे दी। निगम ने इस संबंध में एन.ओ.सी. भी जारी कर दी। जिससे पटाखा व्यापारियों को बड़ी राहत मिली है ।

उल्लेखनीय है कि हर साल पटाखों की बिक्री के लिए बल्टन पार्क में अस्थाई मार्केट लगती थी लेकिन इस बार वहां स्पोर्ट्स हब के लिए निर्माण कार्य चल रहा है। इसलिए अब प्रशासन ने पठानकोट चौक के नजदीक सर्कस वाली ग्राउंड को पटाखों की बिक्री के लिए चुना है।