Sunday, 28 April 2024
Jalandhar
जालंधर की मशहूर शॉप बिट्टू परदेसी की चाट से निकली छिपकली , कस्टमर ने किया हंगामा
जालंधर खबर मिली है कि जालंधर के अर्बन एस्टेट स्थित मशहूर शॉप बिट्टू परदेसी की दुकान पर ग्राहकों ने हंगामा किया है। मिली जानकारी अनुसार दुकान पर पापड़ी चाट खरीदने गए एक ग्राहक ने सनसनीखेज आरोप लगाया है। शिवनगर निवासी शांत मलिक ने बताया कि रात करीब 10 बजे वह बिट्टू प्रदेशी से पापड़ी चार्ट पैक करवाकर घर ले गया।
इसी बीच जैसे ही वह घर पहुंचा और पापड़ी चार्ट का लिफाफा खोलकर पापड़ी चाट बर्तन में डाली तो उसमें से छिपकली निकली। इसके बाद वह तुरंत मामले की शिकायत लेकर बिट्टू परदेसी की दुकान पर पहुंचे। ग्राहक का आरोप है कि दुकानदार की शिकायत पर ध्यान देना तो दूर, बिट्टू परदेसी का पक्ष लेने वाले मार्केट प्रधान ने ग्राहक से ही बहस करनी शुरू कर दी। ग्राहक के आरोप के बाद बिट्टू परदेसी संचालक दुकान का शटर बंद कर वहां से निकल गया।
पीड़ित परिवार ने कहा कि वे इसकी शिकायत खाद्य सुरक्षा विभाग से करेंगे, ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। पीड़िता ने बताया कि सौभाग्य से बच्चों ने उक्त खाना नहीं खाया। अन्यथा वे बीमार पड़ सकते थे।