ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 17 August 2023

जालंधर में पुलिस थाना नंबर 1 से चंद कदमों की दूरी पर ही हार्डवेयर शॉप में ताले तोड़कर लाखों की चोरी

Lakhs of rupees were stolen by breaking locks in a hardware shop just a few steps away from police station number 1 in Jalandhar.
Lakhs of rupees were stolen by breaking locks in a hardware shop just a few steps away from police station number 1 in Jalandhar.
जालंधर : जालंधर से बड़ी वारदात की खबर है। खबर है कि पुलिस थाना डिवीजन नंबर 1 से चंद कदमों की दूरी पर ही चोर एक हार्डवेयर शॉप के ताले व शटर तोड़कर कैश और कीमती सामान चुरा कर ले गए। वहीँ घटना की सूचना मिलते ही ACP नार्थ दमनवीर सिंह भी मौके पर पहुंचे। पुलिस चोरी की इस वारदात को सुलझाने के लिए CCTV फुटेज खंगाल रही है। चोरों ने देर रात वारदात हो अंजाम दिया है। आपको बता दे चोरों ने चोरी के बाद जाते समय दुकान से ही नए ताले लेकर शटर पर लगा दिए। सुबह जब प्रितपाल हार्डवेयर के मालिक आए तो उन्होंने देखा कि नए ताले लगे हुए हैं। जब ताले तोड़कर अंदर गए तो देखा चोरों ने सब तहस नहस किया हुआ था। [metaslider id=25498]