ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 26 September 2024

लाडोवाल टोल प्लाजा कल से होगा Free, जानें वजह

Traveling has become expensive, Ladowal Toll rates of Punjab have increased, now you will have to pay this much tax.
Traveling has become expensive, Ladowal Toll rates of Punjab have increased, now you will have to pay this much tax.

लुधियाना : खबर है कि पंजाब के सबसे महंगे टोल प्लाजा के कर्मचारियों ने 27 सितंबर को टोल प्लाजा को पूरी तरह से फ्री करने का ऐलान किया है। नेशनल हाईवे स्थित लाडोवाल टोल प्लाजा पर टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब के पदाधिकारियों की एक विशेष बैठक हुई।

इस बैठक की अध्यक्षता पंजाब प्रधान दर्शन सिंह लाडी द्वारा की गई। बैठक के दौरान टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों ने टोल प्लाजा प्रबंधन के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते कहा कि पिछले कई महीनों से उनकी मांगों को लेकर कंपनी के अधिकारियों के साथ बैठक की जा रही थी, लेकिन आज तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गई हैं। कंपनी द्वारा इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। इसके चलते टोल प्लाजा वर्कर्स यूनियन पंजाब ने ऐलान किया है कि 27 सितंबर से लाडोवाल टोल प्लाजा अनिश्चित काल के लिए बंद कर दिया जाएगा और किसी भी वाहन चालक से कोई टोल नहीं वसूला जाएगा।

अध्यक्ष दर्शन सिंह लाडी ने कहा कि टोल प्लाजा पर काम करने वाले कर्मचारियों को कोई सरकारी छुट्टी नहीं दी जा रही है और न ही उनके पी.एफ. में कटौती की जा रही है। उन्होंने कहा कि उक्त कंपनी ने टोल कर्मचारियों को कोई ई.एस.आई. और वैलफेयर स्कीमों की सुविधा नहीं दी जा रही।