ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 22 November 2023

जानिए अरबपति एलन मस्क कौन सा फोन यूज करते हैं , जानकर हो जाएंगे हैरान

Know which phone billionaire Elon Musk uses, you will be surprised to know
Know which phone billionaire Elon Musk uses, you will be surprised to know
Tech News : क्या आप जानते हैं कि दिग्गज उद्योगपति ट्विटर X के फाउंडर एलन मस्क कौन सा फोन यूज करते हैं। उन्होंने खुद इसका खुलासा किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए बताया है कि वे कौन सा फोन यूज करते हैं। एलन मस्क ने पब्लिकली कहा है कि वह iPhone यूजर हैं। वे आईफोन यूज करते हैं। जर्मन अखबार हैंडेल्सब्लैट के मुताबिक, एलन मस्क ने खुलासा किया है कि वह आईफोन का यूज करते हैं। उन्होंने दावा किया कि आईफोन बेहतर शानदार फोन है। इसका फीचर्स बहुत ही बढ़िया है। बता दें कि टेक्नोलॉजी की दुनिया में एलन मस्क सबसे प्रभावशाली शख्सियतों में से एक हैं। टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ के रूप में उनके नए विचारों और अभूतपूर्व प्रोजेक्ट्स ने विभिन्न उद्योगों में क्रांति ला दी है। इससे पहले एलन मस्क ने खुद बताया था कि वह अपने लिए एक नया iPhone 15 मॉडल खरीद रहे हैं। क्योंकि एलन मस्क को इसका कैमरा बहुत अच्छा लगता है। एक्स (ट्विटर) पर इस पोस्ट पर कमेंट करते हुए एलन मस्क ने लिखा था कि आईफोन की तस्वीरों और वीडियो की खूबसूरती अविश्वसनीय है। एप्पल के सीईओ टिम कुक ने एक्स पर फोटोग्राफर स्टीफन विल्केस और रूबेन वू के साथ तस्वीरें शेयर की थीं। उन्होंने नए आईफोन 15 प्रो मैक्स से रोड आइलैंड और यूटा के रेगिस्तान में गर्मियों की तस्वीरें क्लिक की थीं। इस तस्वीर पर एलन मस्क ने कमेंट किया था। [metaslider id=25498]