ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 10 April 2023

AAP पार्टी की विरोधी दलों में तोड़फोड़ , जानिए किन नेताओं ने थामा झाड़ू का साथ

know which leaders joined the aap party
know which leaders joined the aap party
जालंधर : बता दे कि जालंधर में आम आदमी पार्टी लगातार विरोधी दल के नेताओं को तोड़ने में लगी है। कांग्रेस के पूर्व विधायक सुशील रिंकू ने भी आम आदमी पार्टी में शामिल होने और जालंधर लोकसभा उप चुनाव में प्रत्याशी बनने के बाद अपना जलवा दिखाना शुरू कर दिया है। बता दे जालंधर लोकसभा उप-चुनाव के कैंडिडेट सुशील रिंकू ने जालंधर वेस्ट और सेंट्रल से करीब 12 पार्षदों को आज आप में शामिल करवा दिया है। बता दे कि पार्षदों के साथ पंजाब खादी बोर्ड के पूर्व चेयरमैन रहे मेजर सिंह, माइन्योरिटी सेल के सदस्य नासिर सलमानी ने भी आप जॉइन की है। इन नेताओं ने आम आदमी पार्टी की जॉइन वरिष्ठ नेता और पार्षद हरजिंद्र लाड्डा, पार्षद लखबीर बाजवा का बेटा, पंजाब खादी बोर्ड के चेयरमैन मेजर सिंह की पत्नी अमनदीप कौर, बबीता वर्मा, मनजीत टीटू, गीता रानी, जालंधर सेंट्रल हल्के से राधिका पाठक, बब्बी चड्डा, पार्षद चुनाव लड़ चुके पवन शर्मा, सतविंद्र शंटी, अजय बब्बल और युवा नेता राजेश अग्निहोत्री प्रमुख नाम शामिल हैं। [metaslider id=25498]