Saturday, 04 February 2023
Punjab
सस्पेंड किए जाने के बाद सांसद परनीत कौर ने Tweet कर जानिए क्या कहा
चंडीगढ़ : पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी से सस्पेंड किए जाने के अगले ही दिन पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी एवं सांसद परनीत कौर ने ट्विटर करके पार्टी के फैसले का स्वागत किया है। उन्होंने अपने ट्विटर पर पार्टी के कारण कारण बताओ नोटिस का स्पष्ट जवाब दे दिया है।
जिक्रयोग है पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वडिंग की शिकायत पर अनुशासन कार्रवाई करते हुए परनीत कौर को सस्पेंड कर दिया है। जवाब देने के लिए भी तीन दिन का समय दिया है, लेकिन परनीत कौर ने अगले ही दिन शनिवार अपने ट्वीट पर अपना पक्ष स्पष्ट कर दिया है।
परनीत कौर ने ट्वीट कर लिखा कि कांग्रेस जो भी निर्णय लेना चाहती है, उसका स्वागत है। उन्होंने हमेशा पार्टी और उन लोगों को अपना सर्वश्रेष्ठ दिया है, जिन्होंने उन्हें बार-बार चुना है। वह उनकी ऋणी हैं और हमेशा की तरह उनकी सेवा करती रहेंगी। उन्हें उनकी ताकत उनके लोगों से मिलती है।
[metaslider id=25498]