ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 09 January 2022

दिल्ली में लॉकडाउन को लेकर जानिए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने क्या कहा

CBI notice to Delhi CM Arvind Kejriwal in liquor policy case
CBI notice to Delhi CM Arvind Kejriwal in liquor policy case
[metaslider id=9199] नई दिल्ली : आपको बता दे कि दिल्ली में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 4 जनवरी को प्रदेश में करीब 5 हजार केस मिले थे जो पांच दिन में 5 गुना बढ़कर शनिवार को करीब 20 हजार हो गए। लेकिन इसके बाद भी प्रदेश में लॉकडाउन नहीं लग रहा है। वहीँ इस बारे में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस की। यहाँ केजरीवाल ने कहा कि आज 22 हजार से ज्यादा मामले आने की आशंका है, लेकिन आपको घबराने की जरूरत नहीं है। वहीँ उन्होंने लॉकडाउन को लेकर भी स्थिति साफ की। वहीँ उन्होंने कहा कि अभी हालात काबू में हैं। इसलिए अगर आप मास्क लगाते हैं तो हम लॉकडाउन नहीं लगाएंगे। इसके अलावा केजरीवाल ने कहा कि घबराने की बिलकुल जरूरत नहीं है क्योंकि लोगों के अस्पताल में भर्ती होने की दर दूसरी लहर के मुकाबले बहुत कम है। [metaslider id=711]