ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 16 February 2021

किरण बेदी को पडुचेरी के लेफ्टिनेंट गर्वनर के पद से हटाया गया

Kiran Bedi removed as Lieutenant Governor of Puducherry
Kiran Bedi removed as Lieutenant Governor of Puducherry
[metaslider id="711"] नई दिल्‍ली ( अनिल ): पडुचेरी की लेफ्टिनेंट गर्वनर डॉ. किरण बेदी को उनके पद से हटा दिया गया है। नई नियुक्ति होने तक तेलंगाना के राज्यपाल डॉ. तमिलिसाई साउंडराजन को पुडुचेरी के उपराज्यपाल के रूप में अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राष्ट्रपति भवन ने मंगलवार को एक बयान जारी कर यह बात कही। ज्ञात हो कि प्रशासनिक अड़चनों को लेकर पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी और किरण बेदी के बीच काफी लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी नारायणसामी ने पिछले दिनों नई दिल्ली में राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की थी। उन्‍होंने राष्ट्रपति से मिलकर लेफ्टिनेंट गर्वनर किरण बेदी को वापस बुलाने की याचिका सौंपी थी । [metaslider id="9199"]   source link