ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 10 June 2021

जालंधर में 13 साल की लड़की के साथ हैवानियत , किडनैप कर गैंगरेप

Jalandhar: Travel agent raped a married woman, FIR registered
Jalandhar: Travel agent raped a married woman, FIR registered
[metaslider id="711"] जालंधर : जालंधर के रामा मंडी इलाके से बड़ी खबर सामने आयी है। यहाँ 13 साल की लड़की से हैवानियत का मामला सामने आया है। इलाके के ही रहने वाले एक युवक ने दिनदहाड़े एक अन्य युनक के साथ मिलकर नाबालिग काे अगवा कर लिया। फिर उसके साथ रेप किया। आपोरी अगले दिन पीड़िता को एक मंदिर के पास फेंककर फरार हो गए। वहां से अर्धबेहोशी की हालत में वह खुद ही घर पहुंची। परिवार इसकी शिकायत लेकर पुलिस के पास पहुंचा। फिलहाल लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है। [metaslider id="1461"] लड़की के माता-पिता ने बताया कि मंगलवार दोपहर उनकी 8वीं में पढ़ने वाली बेटी बिस्किट लेने घर से गई थी। इसी दौरान इलाके का ही रोहित एक्टिवा पर आया और अपने साथ बैठने को कहा। लड़की ने इंकार कर दिया तो उसका दूसरा दोस्त आया और लड़की को कुछ सुंघा दिया, जिसके बाद वह बेहोश हो गई और दोनों उसे एक्टिवा पर बिठाकर ले गए। जब लड़की घर नहीं लौटी तो उन्हें इसका पता चला। उन्होंने पुलिस को शिकायत दर्ज करवा दी। अगले दिन, यानी बुधवार रात करीब सवा 8 बजे पाड़िता अर्धबेहोशी व जख्मी हालत में घर पहुंची। उससे ढंग से चला भी नहीं जा रहा था। उसने बताया कि दोनों आरोपी उसे अजीत नगर में किसी मंदिर के पास छोड़कर चले गए। उसके हाथ बंधे हुए थे। उस वक्त वह भूखी व प्यासी भी थी। पाड़िता की हालत काफी खराब है और उसके साथ रेप किया गया है।पीड़िता के माता-पिता ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। मामले की जांच कर रहे ASI बलविंदर कुमार ने कहा कि पुलिस ने इस मामले में पहले ही किडनैपिंग का केस दर्ज किया है। परिजनों ने लड़की के साथ गैंगरेप का आरोप लगाया है, इसलिए लड़की का मेडिकल कराया जा रहा है। उसमें रेप की पुष्टि होने के बाद आरोपी के खिलाफ धाराएं बढ़ाएंगे। [metaslider id="9199"]     source link