ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 04 March 2024

दिल्ली में केजरीवाल सरकार ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए पेश किया 76,000 करोड़ रुपये का बजट, महिलाओं को मिलेंगे 1000 रुपये

Kejriwal government in Delhi presented a budget of Rs 76,000 crore for the financial year 2024-25, women will get Rs 1000
Kejriwal government in Delhi presented a budget of Rs 76,000 crore for the financial year 2024-25, women will get Rs 1000

नई दिल्ली 4 मार्च 2024 : दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने सोमवार को राज्य विधानसभा में वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 76,000 करोड़ रुपये का बजट पेश किया। अपने पहले बजट भाषण में आतिशी ने कहा कि सरकार राम राज्य के सपने को साकार करने की कोशिश कर रही है। आम आदमी पार्टी (AAP) की दिल्ली सरकार ने सोमवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए अपना दसवां बजट पेश किया। जिसमें सरकार ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की। इसके तहत राजधानी की 18 साल और उससे अधिक उम्र की हर महिला को हर महीने 1000 रुपये देने की घोषणा की है। वित्त मंत्री आतिशी ने विधानसभा में बजट पेश करते हुए यह घोषणा की।

उन्होंने इस बात का जिक्र किया कि कैसे आप (आम आदमी पार्टी) सरकार के पिछले 10 साल के कार्यकाल में दिल्ली की तस्वीर बदली है।वित्त मंत्री आतिशी ने बजट में शिक्षा क्षेत्र के लिए 16,396 करोड़ रुपये के आवंटन का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा, ‘‘यह गौरव की बात है कि अरविंद केजरीवाल सरकार अपना दसवां बजट पेश कर रही है। मैं सिर्फ दसवां बजट नहीं, बल्कि बदलती दिल्ली की तस्वीर पेश कर रही हूं। केजरीवाल आशा की किरण बनकर आए। हम सभी राम राज्य से प्रेरित हैं। हम राम राज्य के सपने को साकार करने के लिए मेहनत से काम कर रहे हैं।’’

दिल्ली में मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना कैसे प्राप्त करें? दिल्ली की वित्त मंत्री आतिशी ने यह भी घोषणा की है कि दिल्ली में कोई भी महिला जो मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना (Mahila Samman Yojana) के तहत पात्रता मानदंडों को पूरा करती है, वह अगले वित्तीय वर्ष से लाभ के लिए आवेदन कर सकेगी. उन्होंने कहा कि वित्तीय सहायता प्राप्त करने के लिए लाभार्थी वोटर आईडी कार्ड के साथ आधार, पैन और बैंक खाते का डिटेल्स देना करना होगा.