ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 13 January 2024

कोहरे में ड्राइविंग करते वक़्त इन बातों का रखें ख्याल

Keep these things in mind while driving in fog
Keep these things in mind while driving in fog
ऑटो न्यूज़ : सर्दियों के मौसम में अगर जरूरी न हो तो लोग घर से बाहर नहीं निकलना पसंद करते हैं। इसका सबसे बड़ा कारण सर्द हवाओं का चलना और घने कोहरे का होना है। सर्दियों में कोहरा होने पर तो गाड़ी को हाईवे पर ड्राइव करना पड़े तो मुश्किल का सामना करना पड़ता है। लापरवाही करने पर आपके साथ कोई हादसा भी हो सकता है। इसलिए जरूरी है कि कोहरे में कार चलाते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखें। आइये जानते है कुछ जरूरी बातें ....... 1. एक स्पीड का होना जरूरी हाईवे पर ड्राइविंग करते समय आपको कार चलाते समय एक जैसी स्पीड का ख्याल रखना चाहिए। खासतौर पर अगर कोहरा हो रहा है तो आपको ड्राइव करते समय कार की स्पीड एक ही रखनी चाहिए। स्पीड को बार-बार कम या ज्यादा करना न तो आपके लिए सही है और न ही पीछे से आ रहे वाहनों के लिए सही है। 2. पार्किंग लाइट ऑन कोहरे के दौरान अगर आप वाहन चलाते हैं तो आपको इस बात का ध्यान रखना है कि आपकी गाड़ी की पार्किंग लाइट ऑन हो। दरअसल, कोहरा होने पर अंधेरा भी काफी हो जाता है और कहां से क्या आ रहा है कुछ पता न चलने पर हादसे होने की संभावना बढ़ जाती है। इसलिए चाहे आप कैसे भी रोड पर ड्राइव कर रहे हों, अगर कोहरा है तो लाइट इंडिकेटर के साथ ही कार ड्राइव करें। 3. दूरी बनाए रखना जरूरी हाईवे पर वाहन चलाते समय दूरी बनाना भी जरूरी होता है। अपनी कार और आगे वाले के वाहन के बीच अच्छी खासी दूरी रखें। ऐसे में आप हादसे होने से बचे रह सकते हैं। आमतौर पर ड्राइविंग रूल्स में भी ये कुछ पॉइंट्स शामिल हैं और इनका पालन कोहरे के दौरान खासतौर पर करना चाहिए। 4. बीच सड़क पर न रोकें गाड़ी कोहरे होने के कारण अगर कुछ दिखाई न दे रहा हो तो ऐसी स्थिति में बीच सड़क पर गाड़ी न रोकें। कुछ नजर न आने पर अपने वाहन को सड़क के किनारे लगाकर ही रोकें। साथ ही कार का लाइट इंडिकेटर भी चालू रखें। 5. कार ब्लोअर रखें ऑन सर्दियों में लोग गाड़ी का हीटर चालू रखते हैं जिसमें कोई बुराई नहीं है, लेकिन कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। अगर आप सर्दी में ब्लोअर चलाते हैं तो हल्की सी खिड़की जरूर खोल कर रखें। ऐसे में गाड़ी के शीशे पर फॉग नहीं जमेगा और आपको साफ-साफ नजर आ सकेगा। 6. फॉग लैंप ऑन कोहरे के दौरान गाड़ी चलाते समय फॉग लैंप को चालू रखना न भूलें। कोहरा होने पर कार का फॉग लैंप जरूर ऑन रहना चाहिए।