Wednesday, 28 October 2026
National
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? पढ़े जानकारी
Karwa Chauth 2026 : सुहागिन महिलाओं के सबसे बड़े और पावन पर्व करवा चौथ का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. हर साल की तरह इस बार भी व्रती महिलाओं के मन में यही उत्सुकता है कि उनके शहर में चंद्रमा कब दिखेगा और किस समय वे अर्घ्य देकर अपना व्रत खोल पाएंगी. हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को यह पर्व मनाया जाता है. इस साल चतुर्थी तिथि 29 अक्टूबर को तड़के 1:06 बजे शुरू होगी और रात 10:09 बजे समाप्त होगी. ऐसे में करवा चौथ का व्रत 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पूरे देश में श्रद्धा के साथ रखा जाएगा.
करवा चौथ का व्रत छलनी से चंद्रमा को अर्घ्य देकर और पति का चेहरा देखकर ही खोला जाता है.हालांकि, इस साल चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ के असर की वजह से कई इलाकों में बादल छाने, बूंदाबांदी और मौसम में बदलाव की संभावना बनी हुई है. मौसम की वजह से कुछ शहरों में चंद्रमा जल्दी दिख सकता है, तो कहीं महिलाओं का इंतजार थोड़ा लंबा भी हो सकता है.
राजधानी समेत प्रमुख शहरों में चंद्रोदय का समय
उत्तर भारत
चंडीगढ़: रात 8:12 बजे
अमृतसर: रात 8:13 से 8:18 बजे के बीच
जम्मू: रात 8:14 बजे
हरिद्वार: रात 8:09 बजे
जयपुर: रात 8:28 बजे
उत्तर प्रदेश और बिहार
लखनऊ: रात 8:06 बजे
कानपुर: रात 8:05 बजे
प्रयागराज: रात 8:06 बजे
पटना: रात 7:52 बजे
गया: रात 7:55 बजे
मध्य, पश्चिम और दक्षिण भारत
भोपाल: रात 8:31 बजे | इंदौर: रात 8:39 बजे | रीवा: रात 8:11 बजे
रायपुर: रात 8:18 बजे | नागपुर: रात 8:29 बजे
मुंबई: रात 9:00 बजे | पुणे: रात 8:58 बजे
अहमदाबाद: रात 8:52 बजे | वडोदरा: रात 8:51 बजे | राजकोट: रात 9:01 बजे
कोलकाता: रात 7:47 बजे
हैदराबाद: रात 8:41 बजे | बेंगलुरु: रात 8:55 बजे | चेन्नई: रात 8:44 बजे | कन्याकुमारी: रात 9:07 बजे
नोट: यह समय पंचांग पर आधारित अनुमानित समय है. व्रत पारण से पहले स्थानीय पंचांग या मौसम के अनुसार समय अवश्य देख लें.