ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 21 February 2021

करीना कपूर दूसरी बार बनीं मां, अभिनेत्री ने दिया बेटे को जन्म

kareena kapoor khan and saif ali khan blessed with a baby boy
kareena kapoor khan and saif ali khan blessed with a baby boy
[metaslider id="711"] नई दिल्ली (अक्षय ): बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान के अलावा उनके परिवार और फैंस के लिए खुशखबरी है। अभिनेत्री दूसरी बार मां बन गई हैं। करीना कपूर खान ने बेटे को जन्म दिया है। हाल ही में करीना कपूर खान को ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। सूत्रों की जानकारी के अनुसार करीना कपूर खान ने रविवार (21 फरवरी) को बेटे को जन्म दिया है। गौरतलब है कि करीना कपूर खान और उनके पति अभिनेता सैफ अली खान ने बीते साल अगस्त में एक बयान जारी कर बताया था कि करीना दोबारा प्रेग्नेंट हैं। करीना की ड्यू डेट 15 फरवरी थी, जो उनके पिता रणधीर कपूर ने एक इंटरव्यू में कही थी, जिसके बाद से ही फैंस को खुशखबरी का इंतजार था। [metaslider id="9199"] सैफ अली खान और करीना कपूर का यह दूसरा बेटा होगा। इससे पहले करीना ने बेटे तैमूर को साल 2016 में जन्म दिया था। उनके बेटे तैमूर अभी से ही काफी सुर्खियों में बने रहते हैं। अक्सर उनके वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होती रहती हैं। [metaslider id="5345"]   source link