Saturday, 24 October 2026
Punjab
कुल्हड़ पिज्जा फेम सहज अरोड़ा की बिगड़ी सेहत, वीडियो वायरल
पंजाब : जालंधर के कुल्हड़ पिज्जा फेम सहज अरोड़ा की सेहत बिगड़ने और अस्पताल में भर्ती होने की खबर सामने आई है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सहज अरोड़ा अपनी सेहत को लेकर चिंता जताते नजर आ रहे हैं। वीडियो में वह कहते हैं कि डॉक्टरों ने उन्हें ब्रेन में ट्यूमर होने की बात बताई है और उन्हें डर है कि शायद वह जिंदा न रहें।
वीडियो में सहज ने लोगों से भावुक अपील करते हुए कहा कि उनके जाने के बाद उनकी पत्नी को ट्रोल न किया जाए। उनके इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, सहज अरोड़ा की स्वास्थ्य स्थिति और ट्यूमर संबंधी दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। उनकी सेहत को लेकर आधिकारिक मेडिकल जानकारी सामने आने का इंतजार है।
जालंधर के सहज अरोड़ा-गुरप्रीत कौर कुल्हड़ पिज्जा कपल के ताैर पर फेमस हैं। ये कपल पहली बार विवाद में तब आया, जब उन्होंने एक एयर राइफल के साथ फोटो शेयर की। इसके बाद कपल का एक निजी वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।