ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 29 August 2021

धमाके से फिर दहला काबुल, इसके बाद इलाके में मची अफरा-तफरी

Kabul was again shaken by the blast, after this there was chaos in the area
Kabul was again shaken by the blast, after this there was chaos in the area
[metaslider id="711"] काबुल : अफगानिस्‍तान की राजधानी काबुल से एक बार फिर धमाके की खबर सामने आ रही है । मिली जानकारी अनुसार वहां चश्मदीदों का कहना है कि काबुल में एयरपोर्ट के नजदीक रिहायशी इलाके में यह धमाका हुआ। मिली जानकारी अनुसार यह राकेट से किया गया हमला था जिसमें एक बच्चे की मौत हो गई है। इसके अलावा समाचार एजेंसी रायटर के मुताबिक अमेरिका ने काबुल में आइएसआइएस खुरासान (ISIS-K) के आतंकियों को निशाना बनाते हुए यह हमला किया है। फिलहाल इस बारे में अभी कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। वहीँ स्‍थानीय टेलीविजन चैनलों पर आसमान में काला धुंआ उठती फुटेज सामने आई हैं। [metaslider id="1461"]