Sunday, 30 October 2022
Punjab
कबड्‌डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की पत्नी हुई LIVE , कही बड़ी बात
[metaslider id=24944]
जालंधर : खबर है कि पंजाब के इंटरनेशनल कबड्डी खिलाड़ी संदीप नंगल अंबिया की पत्नी रूपिंदर कौर रविवार को सोशल मीडिया पर LIVE हुई। यहां उन्होंने पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया है। बता दे रूपिंदर कौर ने कहा कि उन्होंने SSP को बताया कि संदीप नंगल के केस में आरोपी सुरजनजीत सिंह चट्‌ठा जालंधर में करतार पैलेस में बैठा है और संदीप का केस भी वहीं चल रहा है।
उन्होंने कहा कि केस में चट्‌ठा आरोपी है तो उसे अरेस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा उन्होंने कहा कि उन्होंने SSP को वॉयस संदेश भी भेजा और बकायदा फोन भी किया। रूपिंदर ने बताया कि SSP ने आरोपी को पकड़ने की बजाए यह कहा कि हमें सबूत दे। रूपिंदर ने कहा कि सबूत देखना अदालत का काम है।
[metaslider id=25498]
रूपिंदर के मुताबिक पहले जब भी उसने अपने परिवार से केस के बारे पूछा तो वह यही कहते थे कि पुलिस सुरजनजीत सिंह चट्‌ठा की तालाश कर रही है। रूपिंदर ने कहा कि यदि सबूत भी परिवार ने ही एकत्र करने है तो पुलिस ने क्या काम करना। उन्होंने कहा कि चट्‌ठा का भी कानूनी हक है कि वह खुद को बेकसूर साबित करके रिहा हो जाए उन्हें कोई दिक्कत नहीं। लेकिन पुलिस को एक बार तो चट्‌ठा को अरेस्ट करके ट्रायल पर लेना चाहिए ताकि मामले में खुलासे हो सके। वहीँ अंबिया की पत्नी रूपिंदर ने पंजाब सरकार से इंसाफ की गुहार लगाई है।