ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 25 February 2026

मजाक ने ले ली जान , पिस्टल से चली गोली ने ली युवक की जान

मजाक ने ले ली जान , पिस्टल से चली गोली ने ली युवक की जान

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना के लक्ष्मी नगर में एक युवक की लाइसेंसी पिस्टल से मजाक करते समय गोली लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक, गोली युवक की गर्दन के पिछले हिस्से में लगी, जिससे 21 साल का पंकज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे DMC हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

मिली जानकारी अनुसार मृतक पंकज फाइनेंसर के ऑफिस में ही काम करने वाले कर्मचारी था। फाइनेंसर बुधवार शाम को अपनी लाइसेंसी पिस्टल अपने ऑफिस के एक दराज में छोड़ गया था। पीछे से ऑफिस में मौजूद दो कर्मचारी पिस्तौल निकालकर उसके साथ खेलने लगे। खेल-खेल में मज़ाक इतना भारी पड़ा कि एक युवक ने दूसरे की गर्दन पर पिस्तौल रखकर ट्रिगर दबा दिया। गोली सीधे युवक की गर्दन के पिछले हिस्से से आरपार हो गई। गंभीर रूप से जख्मी युवक को तुरंत डीएमसी (DMC) अस्पताल ले जाया गया, लेकिन जख्म इतना गहरा था कि डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर हैबोवाल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।

पीड़ित परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है। जिसके बाद थाना हैबोवाल की पुलिस ने मृतक के पिता मनोज के बयानों पर पांच युवकों पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।