ePaper Reading mode

ePaper

Monday, 10 January 2022

हिमाचल में बर्फ पर फिसलने से गहरी खाई में गिरी जीप, गर्भवती महिला सहित पांच की मौत

Jeep fell into deep gorge due to slipping on snow in Himachal, five including pregnant woman died
Jeep fell into deep gorge due to slipping on snow in Himachal, five including pregnant woman died
[metaslider id=9199] चौपाल : खबर मिली है कि हिमाचल प्रदेश के शिमला जिले के उपमंडल चौपाल की तहसील कुपवी में एक जीप बर्फ में फिसलने से गहरी खाई में जा गिरी। वहीँ इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। मिली जानकारी अनुसार सोमवार देर शाम यह हादसा उस समय हुआ जब लोग जीप में सवार होकर गुम्मा से नौरा बौरा जा रहे थे। वहीँ इसी बीच बागी के समीप खलाणी मोड़ पर बर्फ में फिसलने से जीप करीब 400 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। बताया जा रहा है कि देर शाम हुए हादसे के बाद प्रशासन और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद बचाव अभियान को अंजाम दिया। मिली जानकारी अनुसार मृतकों की पहचान प्रिया( 5) पुत्री भगतराम, निखिल पुत्र(16) झूशु राम, मुकेश पुत्र सीताराम(26 ) निवासी ग्राम नौरा कुपवी और रमा(30 ) पुत्री किरपाराम निवासी केडग, ग्राम पंचायत बिजमल और रक्षा पत्नी दिलाराम(23) निवासी खद्दर तहसील चौपाल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मृतकों में एक गर्भवती महिला भी शामिल है। [metaslider id=711]