ePaper Reading mode

ePaper

Wednesday, 11 November 2026

जालंधर : पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने जारी किये सख्त आदेश, पढ़े जानकारी

जालंधर : पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने जारी किये सख्त आदेश, पढ़े जानकारी

जालंधर : पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह ने कमिश्नरेट पुलिस जालंधर की सीमा में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अपराधों पर अंकुश लगाने और आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के तहत विभिन्न प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए हैं। इन आदेशों के तहत पार्किंग स्थलों पर सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाना अनिवार्य कर दिया गया है। इसके अलावा फुटपाथों पर अनधिकृत बोर्ड लगाने, दुकानों के बाहर सामान रखकर बेचने, बिना पहचान पत्र मोबाइल फोन व सिम बेचने, चाइना डोर के इस्तेमाल तथा सार्वजनिक स्थानों पर हथियारों के प्रदर्शन पर रोक लगाई गई है। ये सभी आदेश 7 जनवरी 2027 तक लागू रहेंगे।

पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी आदेशों के अनुसार रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, धार्मिक स्थलों, अस्पतालों, भीड़भाड़ वाले बाजारों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर वाहन पार्किंग चलाने वाले मालिकों और प्रबंधकों के लिए सी.सी.टी.वी. कैमरे लगाना अनिवार्य होगा। एक अन्य आदेश के तहत सेना, अर्धसैनिक बलों और पुलिस की वर्दियां बेचने वाले दुकानदारों तथा दर्जियों के लिए भी सख्त नियम लागू किए गए हैं।

शहर में अतिक्रमण की समस्या को देखते हुए पुलिस कमिश्नर ने सड़कों और फुटपाथों पर अनधिकृत बोर्ड लगाने तथा दुकानदारों द्वारा अपनी दुकानों की निर्धारित सीमा से बाहर सामान रखकर बेचने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है। पतंगबाजी के लिए इस्तेमाल होने वाली चाइना डोर पर भी पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। बुलेट मोटरसाइकिल चालकों के लिए भी सख्त आदेश जारी किए गए हैं। मोटरसाइकिल के साइलेंसर में तकनीकी बदलाव करवाकर पटाखों जैसी आवाज निकालने वाले वाहन चालकों पर प्रतिबंध लगाया गया है।