Friday, 20 November 2026
Jalandhar
जालंधर पहुंचे डेरा राधा स्वामी ब्यास बाबा गुरिंदर ढिल्लों, संगत ने किए दर्शन
जालंधर : डेरा राधा स्वामी ब्यास के बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों शुक्रवार सुबह जालंधर पहुंचे। सबसे पहले वह जालंधर कैंट स्थित पंजाब कांग्रेस प्रधान परगट सिंह के आवास पर गए, जहां परगट सिंह ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों पूर्व सांसद एवं भाजपा नेता सुशील रिंकू के घर पहुंचे।
इस दौरान बाबा जी के दर्शन करने के लिए बड़ी संख्या में संगत पहुंची। सामने आई तस्वीरों में संगत फर्श पर बैठकर बाबा जी के दर्शन करती नजर आई। वहीं, संगत द्वारा भजनों का गुणगान भी किया गया। परगट सिंह के आवास पर बाबा जी के साथ हुई मुलाकात की तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनमें दोनों कमरे में बैठकर बातचीत करते दिखाई दे रहे हैं। बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों का यह दौरा किसी राजनीतिक गतिविधि से जुड़ा नहीं है। सुशील रिंकू के आवास पर जाने के बाद वह डेरा सत्संग के लिए रवाना हो गए ।