Wednesday, 18 November 2026
Jalandhar
जालंधर पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन , डेरा सचखंड बल्लां में हुए नतमस्तक
जालंधर : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन बुधवार को आदमपुर स्थित श्री गुरु रविदास जी महाराज एयरपोर्ट पहुंचे। यहां पंजाब भाजपा के अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने उनका स्वागत किया। नितिन नबीन श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में आयोजित समरसता संकल्प यात्रा की शुरुआत करने के लिए पंजाब पहुंचे हैं।
यात्रा शुरू करने से पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन और पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों डेरा सचखंड बल्लां में नतमस्तक हुए। इस दौरान उन्होंने संत निरंजन दास जी से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। समरसता संकल्प यात्रा के माध्यम से गुरु रविदास जी की शिक्षाओं, सामाजिक समरसता और समानता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।