Monday, 19 October 2026
Jalandhar
जालंधर में फ्लाईओवर पर बस की ब्रेक हुई फेल , एक के बाद एक तीन वाहनों को मारी टक्कर
जालंधर : जालंधर में बस स्टैंड के पास फ्लाईओवर पर एक भीषण सड़क हादसा होने की खबर मिली है । मिली जानकारी के मुताबिक, बस की ब्रेक फेल होने के कारण एक के बाद एक तीन कारें आपस में टकरा गईं। टक्कर के चलते वाहनों को नुकसान पहुंचा और फ्लाईओवर पर ट्रैफिक जाम लग गया। घटना की सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और यातायात को सुचारु करवाया। ट्रैफिक पुलिस अधिकारी के अनुसार, फ्लाईओवर पर बस की ब्रेक फेल हो गई, जिसके चलते बस पीछे की ओर खिसक गई। राहत की बात यह रही कि हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। पुलिस ने संबंधित वाहन चालकों को थाने ले जाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है।