ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 12 March 2023

जालंधर : पत्नी से परेशान युवक ने फेसबुक पर लाइव होकर जहरीली वस्तु पीकर की सुसाइड

Jalandhar: Troubled by his wife, a young man committed suicide by drinking poisonous substance live on Facebook.
Jalandhar: Troubled by his wife, a young man committed suicide by drinking poisonous substance live on Facebook.
जालंधर : जालंधर बस स्टैंड के पास तहसील बंगा के रहने वाले एक युवक ने जहरीली वस्तु निकलकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली जिसके लिए उसने अपने फेसबुक पेज पर लाइव होते हुय प्रेम विवाह करने वाली पत्नी अंजू को जिम्मेदार ठहराया हैl मृतक की पहचान अमरीक राम पुत्र बलराम निवासी बंगा के रूप में हुई है l मृतक के पिता बलराम ने आरोप लगाते हुए लगभग 2 साल पहले उनकी बेटे का प्रेम विवाह जैतेवाली निवासी अंजू के साथ एक मंदिर में हुआ था l विवाह के बाद उनका बेटा परेशान रहने लगा l क्योंकि वह अपनी पत्नी से बहुत परेशान था l जिसके चलते कल शाम उसने फेसबुक पेज पर लाइव होते हुए कोई घरेलू वस्तु निगल ली जिसकी रात को मौत हो गई लाइव होते हैं उसने अपनी मौत के लिए पत्नी अंजू को जिम्मेदार ठहराया है l इस संबंध में पुलिस को सूचित कर दिया हैl उनकी पुलिस प्रशासन से मांग है कि लड़की व उसके परिजनों को गिरफ्तार किया जाए l वहीं दूसरी तरफ बस स्टैंड चौकी के इंचार्ज मेजर सिंह ने कहाँ की मृतक के परिवारिक सदस्यों के बयानों पर अंजू पर मामला दर्ज कर लिया गया है l वही दोषी को पकड़ने के लिए तलाश आरंभ कर दी हैं। [metaslider id=25498]