Wednesday, 19 May 2021
Jalandhar
जालंधर में चोरों ने मोटरसाइकिल एजेंसी को निशाना बना लाखों के सामान पर किया हाथ साफ
[metaslider id="711"]
जालंधर : जालंधर में रामगढ़ थाना क्षेत्र के नकोदर रोड स्थित दीप मोटर्स को मंगलवार रात चोरों ने निशाना बना लिया। जानकारी के अनुसार चोर शोरूम में रखी 4 नई मोटरसाइकिलों के साथ-साथ एजेंसी में रखी डेढ़ लाख रुपये की नकदी पर भी हाथ साफ कर गए। बुधवार सुबह दुकान का शटर टूटा होने पर आसपास के लोगों ने घटना की सूचना एजेंसी के मालिक शेखर दीप को दी, जिन्होंने बाद में पुलिस को सूचित किया।
[metaslider id="9199"]
शेखर दीप ने बताया कि बुधवार सुबह उन्हें पड़ोसियों ने सूचना दी थी कि उनके बाइक शो रूम का शटर टूटा हुआ है। इसके बाद जब वह मौके पर पहुंचे तो एजेंसी में रखी 4 नई मोटरसाइकिलें और काउंटर में रखे डेढ़ लाख रुपये गायब मिले। वारदात अंजाम देते वक्त चोरों ने एजेंसी में लगे सीसीटीवी कैमरे को भी पूरी तरह से तोड़ दिया था। हालांकि एजेंसी के अंदर लगे सीसीटीवी कैमरों में चोर कैद हो गए हैं। इनमें देर रात एजेंसी में घुसे चोर का चेहरा साफ-साफ देखा जा सकता है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से चोरों तक पहुंचने में जुटी हुई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान करने की भी कोशिश की जा रही है।
[metaslider id="5345"]
source link