ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 25 May 2021

जालंधर में रात को श्मशान में जादू-टोना कर रहे तांत्रिक व उसके चेलों को गांव वालों ने पकड़ कर कर दी धुनाई

Jalandhar-the villagers caught the tantrik and his disciples doing magic in the crematorium
Jalandhar-the villagers caught the tantrik and his disciples doing magic in the crematorium
[metaslider id="9199"] जालंधर : देर रात मकसूदां स्थित नंगल सलेमपुर के श्मशानघाट में जादू-टोना करते एक तांत्रिक व उसके दो चेलों को गांव वालों ने पकड़ लिया। उन्होंने खिलौने वाली 2 गुड़िया का दातर से सिर कलम किया था। फिर सिर को घड़े में बंद कर चिता सजा अंतिम संस्कार कर रहे थे। कोरोना के चलते लगे ठीकरी पहरे की वजह से युवकों ने देख लिया। जिसके बाद उनकी जमकर धुनाई करने के बाद मकसूदां पुलिस को सौंप दिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। [metaslider id="711"] मिली जानकारी के अनुसार मकसूदां स्थित नंगल सलेमपुर में तांत्रिकों के पकड़े जाने का वीडियो भी युवकों ने बनाया। इसमें एक मेन तांत्रिक व दो उसके साथी हैं। युवकों ने मकसूदां पुलिस को बुलाकर उनके सामान की जांच कराई। जिसमें दिखा कि एक घड़े में खिलौने वाली गुड़ियां का सिर कलम कर रखा हुआ था। एक लिफाफे में चिता की राख भी रखी थी। इसके अलावा चिता सजाने के लिए लकड़ियां भी ला रखी थी। जैसे ही वो इंसान की लाश फूंकने वाली चिता के पास पहुंचे तो युवक वहां जा पहुंचे। युवकों के पूछने पर एक आरोपी ने पहले कहा कि उसका बच्चा नहीं हो रहा था, इसलिए यह टोटका करवा रहे थे। फिर थोड़ी देर बाद उसने अपनी बहन के बच्चे के लिए टोटका करवाने की बात कही। हालांकि गांव के लोगों ने शक जताया कि वो किसी के बच्चे को मारने के लिए यह जादू-टोना कर रहे थे। इस घटना के बात इलाके में दहशत का मोहोल है। [metaslider id="5345"]     source link