ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 19 January 2023

जालंधर दिहाती पुलिस ने कोटक महिंद्रा बैंक में लूट करने वाले 2 लुटेरों को लाखों की राशि सहित किया काबू

Jalandhar rural police arrested 2 robbers who looted Kotak Mahindra Bank with amount of lakhs
Jalandhar rural police arrested 2 robbers who looted Kotak Mahindra Bank with amount of lakhs
[metaslider id=24944] जालंधर :  जालंधर दिहाती पुलिस ने कोटक महिंद्रा बैंक लूट के मामले में लुटेरे गिरोह के 2 सदस्यों को लाखों की राशि सहित काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दविंदर सिंह पुत्र सुखदेव सिंह निवासी तरनतारन और रमनदीप सिंह उर्फ रमण पुत्र दर्शन सिंह निवासी थाना खालड़ा, तरनतारन के रूप में हुई है। इस सबंध में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान जानकारी देते हुए एसएसपी स्वर्णदीप सिंह, एसपीडी सर्बजीत बाहिया और डीएसपी सर्वजीत राए ने बताया कि क्राइम ब्रांच के प्रभारी पुष्प वाली नाकेबंदी के दौरान बिधिपुर फाटक के पास मौजूद थे। उसी दौरान उन्हें अमृतसर साइड से बिना नंबरी एक्सीडेंट हुई कार आती दिखाई दी। जिसे रोककर गाड़ी चालक से पूछताछ करते हुए गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी में से 3 लाख 90 हजार रुपए मिले। जिस पैसों पर कोटक महिंद्रा बैंक की मोहर लगी हुई थी।
पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ के दौरान बताया कि कुछ दिनों पहले 9 तारीख को कोटक महिंद्रा बैंक गांव हजारा में गन पॉइंट पर 9 लाख रुपए की लूट की थी। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 3 लाख 90 हजार रुपए और एक पिस्टल 32 बोर 3 जिंदा रोद , एक लैपटॉप, एक कार, एक सोने की अंगूठी और एक सोने जोड़ी टोपस की बरामद किये।
आरोपियों को माननीय अदालत में पेश कर आरोपियों के खिलाफ रिमांड लिया जाएगा, आरोपियों से और भी काफी खुलासे होने की संभावना है। [metaslider id=25498]