ePaper Reading mode

ePaper

Saturday, 04 March 2023

जालंधर : सोढल रोड पर मनी एक्सचेंजर शॉप के बाहर महिला से आई-फोन झपट कर ले गए लुटेरे

Jalandhar: Robbers snatched iPhone from woman outside money exchanger shop on Sodhal Road
Jalandhar: Robbers snatched iPhone from woman outside money exchanger shop on Sodhal Road
जालंधर : महानगर जालंधर शहर में लुटेरे बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे है । फ़ोन स्नैचिंग का एक मामला सोढल रोड से सामने आया है। बता दे सोढल रोड पर एक मनी एक्सचेंजर के दफ्तर के बाहर महिला अपनी विदेश में बैठी बेटी से आईफोन मोबाइल पर बात कर रही थी। इतने में रॉन्ग साइड से मोटरसाइकिल पर सवार लुटेरे बात रही महिला के हाथ से मोबाइल फोन छीन कर फरार हो गए। महिला लुटेरों के पीछे भागी भी लेकिन बीच में वह सड़क पर गिर गई। पीड़ित बलजीत कौर ने कहा कि वह दादा कॉलोनी की रहने वाली है। उनकी एक बेटी विदेश में है। बेटी ने वहां से पैसे भेजे थे। वह अपने पति के साथ सोढल रोड पर एक मनी एक्सचेंज करने वाले के पास पैसे लेने आए थे। वहां पर उन्हें उनकी बेटी का फोन आ गया। वह फोन सुनने के लिए दफ्तर से बाहर आ गई। जबकि पति अंदर ही बैठे हुए थे। वह फोन सुनते-सुनते सड़क किनारे पहुंच गई। अभी उसकी बात बेटी से चल ही रही थी कि इतने में उसके पीछे से रॉन्ग साइड में दो मोटरसाइकिल सवार युवक आए और उसके हाथ से फोन छीन कर फरार हो गए। महिला ने बताया कि उसने शोर भी मचाया और उनके पीछे भागी भी, लेकिन लुटेरे तेज रफ्तार से भाग गए।इसके बाद पुलिस को सूचित किया। यह सारी वारदात वहीं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को अपने कब्जे में ले लिया है। [metaslider id=25498]