ePaper Reading mode

ePaper

Tuesday, 16 July 2024

Jalandhar : रिटायर्ड जेई ने ट्रेन के आगे लेटकर दी जान, कांग्रेस नेता समेत कई पर केस

Jalandhar : रिटायर्ड जेई ने ट्रेन के आगे लेटकर दी जान, कांग्रेस नेता समेत कई पर केस

जालंधर : खबर है कि जालंधर में एक रिटायर जेई जोगिंदर पाल ने कुछ फाइनेंसरों से तंग आकर ट्रेन के आगे लेटकर आत्महत्या कर ली। प्राप्त जानकारी अनुसार थाना जीआरपी की पुलिस ने कांग्रेस नेता नीलकंठ जज, मनजिंदर सिक्का, आशु, सतपाल, मनीष शर्मा, रमन कुमार और सोहन लाल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी बाकी है।

मामला पैसों के लेनदेन से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा है कि पैसे वापस लौटाने के बावजूद चैक लगाकर उसे परेशान किया जा रहा था। ये घटना कमल विहार के बशीरपुरा वाले रेल ट्रैक पर सुबह 8 बजे के करीब हुई।

जी.आर.पी. के एस.एच.ओ. पलविंदर सिंह भिंडर ने कहा कि सामने आए घटनाक्रम में सुसाइड नोट व मृतक के बेटे द्वारा दिए गए बयानों के आधार पर एफ.आई.आर. दर्ज की गई है, आरोपी पर जल्द से जल्द बनती कार्रवाई की जाएगी।