ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 03 June 2021

विश्व साइकिल दिवस पर जालंधर पुलिस ने निकाला 'साइकिल मार्च'

Jalandhar Police took out 'cycle March' on World Cycle Day
Jalandhar Police took out 'cycle March' on World Cycle Day
[metaslider id="711"] जालंधर : विश्व साइकिल दिवस पर जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने कोरोना नियमों के प्रति जागरूकता के लिए अनोखा कदम उठाया। थाना डिवीजन 3 की पुलिस ने इलाके में साइकिल पर गश्त की। जिसमें थाने के SHO से लेकर सिपाही तक शामिल हुए। इस दौरान साइकिल चलाते हुए उन्होंने शहर के बाजारों और गलियों में मार्च निकाला। जिस दौरान लोगों को कोरोना संक्रमण से बचने के लिए मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंस रखने के लिए कहा गया।   SHO मुकेश कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए वो लगातार गश्त कर ही रहे हैं। गुरुवार को विश्व साइकिल दिवस भी था, तो यह आइडिया आया कि लोगों को साइकिल चलाकर स्वस्थ रहने के साथ कोरोना के बारे में भी जागरूक किया जाए। इसलिए साइकिल पर मार्च कर लोगों को अपील की गई कि भले ही सरकार से छूट मिल रही हो, लेकिन लोग सावधानी बरतना न छोड़ें, ताकि वो कोरोना से संक्रमित न हों। [metaslider id="5345"]     source link