ePaper Reading mode

ePaper

Thursday, 02 December 2021

जालंधर थाना न: 6 की पुलिस ने भारती करंसी के बदले डॉलर देने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले 1 आरोपी को किया काबू

Jalandhar police station No. 6 police arrested 1 accused who cheated millions of rupees by pretending to give dollars in exchange for Bharti currency
Jalandhar police station No. 6 police arrested 1 accused who cheated millions of rupees by pretending to give dollars in exchange for Bharti currency
जालंधर : पुलिस कमिश्नरेट के थाना न: 6 की पुलिस ने बेकरी मालिक को भारती करंसी के बदले डॉलर देने का झांसा देकर लाखों रुपए की ठगी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी देते हुए थाना न:6 के प्रभारी सुरजीत सिंह गिल ने कहा कि सुनील अरोड़ा पुत्र प्रेम पाल अरोड़ा निवासी ग्रेंड कालोनी ने शिकायत दर्ज करवाई कि एक व्यक्ति मोबाइल फोन पर 4 लाख रुपए भारती करंसी नकद देगा व 6 लाख रुपए के डॉलर देगा। जिस पर सुनील अरोड़ा उसकी बातों में आ गया और वह व्यक्ति उसकी दुकान में आ गया। उसने पूछा पैसे का इंतजाम हो गया है।सुनील ने कहा कि वडाला चौक के निकट जूस की दुकान पर रुपए लेकर आ जाओ। तुम्हारे पैसे बदल दिए जाएंगे। सुनील अरोड़ा अपने साथियों सहित रुपए लेकर वहां पहुंच गया। यहां 3 आदमी खड़े हुए थे, उसने बात करके 4 लाख रुपए वाला बैग एक आदमी को पकड़ा दिया। उसे चैक किया तो उसमें डॉलर की बजाय कागज भरे हुए थे। तीनों में से 1 व्यक्ति की पहचान अबेदूल के तौर पर हुई है। इसे गिरफ्तार कर लिया। इसके 2 साथी नोटो से भरा बैग लेकर फरार हो गए।पकड़े गए व्यक्ति की पहचान अबेदूल पुत्र पंजु शेख निवासी गांव पानीतर डाकखाना इटिंडा बोसछीहाट मुंबई महाराष्ट्र के तौर पर बताई गई है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश करके पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। [metaslider id=1461]