ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Saturday, 21 August 2021

किसान धरने को देखते हुए लोगों की सहूलियत के लिए जालंधर पुलिस ने जारी किया रूट प्लान

DCP Ankur Gupta issued various orders within the limits of Police Commissionerate Jalandhar, read information
DCP Ankur Gupta issued various orders within the limits of Police Commissionerate Jalandhar, read information
[metaslider id="711"] जालंधर : किसानों का गन्ने की कीमत बढ़ाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन जारी है। वहीँ किसानों द्वारा रामा मंडी से लुधियाना की तरफ जालंधर-दिल्ली नेशनल हाईवे बंद किया हुआ है। इसके अलावा धन्नोवाली फाटक पर रेलवे ट्रैक भी जाम है। इसके चलते पंजाब रोडवेज ने शुक्रवार को बस सेवा बंद कर दी थी। वहीँ अब शनिवार को डायवर्ट किए गए रूटों से बस सेवा को चालू कर दिया गया है। किसानों के जाम के चलते 107 ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इसके मद्देनज़र अमृतसर-नांदेड़ स्पेशल, स्वर्ण शताब्दी सहित 50 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। वहीँ 18 डायवर्ट करने के साथ 39 शॉर्ट टर्मिनेट कर दी गई हैं। जिक्रयोग है जैसे कि कल रक्षाबंधन का त्यौहार है और जाम से पूरे शहर में हाहाकार मचा हुआ है। मिली जानकारी अनुसार इसे देखते हुए गन्ना कमिश्नर शनिवार को जालंधर पहुंच रहे हैं। [metaslider id="1461"] अगर कहीं जाना जरूरी हो तभी घर से निकलें, इन रूटों का इस्तेमाल करें :- जालंधर से फगवाड़ा-चंडीगढ़ जाने के लिए : सवारी बसें, मीडियम व हलके वाहन जालंधर से फगवाड़ा साइड जाने के लिए वाया बस स्टैंड जालंधर रोड से होते हुए सतलुज चौक, समरा चौक, 66 फुटी रोड, जमशेर, जंडियाला, फगवाड़ा-फिल्लौर रूट से जा सकते हैं। वहीँ कारें व ऐसे दूसरे हलके वाहन वाया डिफेंस कॉलोनी, कैंट एरिया, फगवाड़ा चौक कैंट, पुरानी फगवाड़ा रोड, टी-प्वाइंट मैक्डोनल्ड- नेशनल हाइवे फगवाड़ा रूट और सवारी बसें वाया बीएसएफ चौक, गुरुनानकपुरा, चौगिट्‌टी चौक, लम्मा पिंड चौक, जंडूसिंघा, आदमपुर, मेहटियाना, होशियारपुर-फगवाड़ा रोड रूट पर जा सकते हैं। चंडीगढ़-फगवाड़ा साइड से जालंधर आने के लिए : फगवाड़ा सिटी से जंडियाला, जमशेर, 66 फुटी रोड, समरा चौक, सतलुज चौक, बस स्टैंड जालंधर रूट ले सकते हैं। वहीँ कार व दूसरे हलके वाहन टी-प्वाइंट मैक्डोनल्ड, पुरानी फगवाड़ा रोड, फगवाड़ा चौक कैंट, कैंट एरिया, डिफेंस कॉलोनी, बस स्टैंड जालंधर रूट पर आ सकते हैं। और फगवाड़ा सिटी से वाया मेहटियाना, होशियारपुर-आदमपुर, जंडूसिंघा, लम्मा पिंड चौक, पीएपी चौक, बीएसएफ चौक, बस स्टैंड जालंधर आ सकते हैं। होशियारपुर से जालंधर आने-जाने के लिए : बस स्टैंड जालंधर से वाया बीएसएफ चौक, गुरुनानकपुरा, चौगिट्‌टी, लम्मा पिंड चौक, जंडूसिंघा, आदमपुर-होशियारपुर रूट से ले सकते हैं। वहीँ होशियारपुर से जालंधर शहर की तरफ आने के लिए आवाजाही पहले की तरह रूटीन में जंडूसिंघा, रामा मंडी चौक, पीएपी चौक, बीएसएफ चौक, बस स्टैंड जालंधर का इस्तेमाल कर सकते हैं। जम्मू-पठानकोट से जालंधर फगवाड़ा को आने-जाने के लिए : वहीँ दसूहा, टांडा, भोगपुर, होशियारपुर, मेहटियाना, फगवाड़ा रूट से ले सकते हैं। अमृतसर से जालंधर-फगवाड़ा आने-जाने के लिए : वहीँ करतारपुर, किशनगढ़, आदमपुर, मेहटियाना, होशियारपुर-फगवाड़ा रूट का इस्तेमाल कर सकते हैं। [metaslider id="9199"]