ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 06 February 2022

जालंधर की थाना न:8 की पुलिस ने चोरी हुई इनोवा गाड़ी को किया बरामद

Jalandhar Police recovered the stolen Innova vehicle
Jalandhar Police recovered the stolen Innova vehicle
[metaslider id=9199] जालंधर : खबर है कि जालंधर की थाना न:8 की पुलिस पार्टी टीम ने चोरी की इनोवा बरामद की है। वहीँ जानकारी देते हुए एसीपी नार्थ सुखजिंदर सिंह ने बताया कि 28 जनवरी को थाना न:8 प्रभारी मुकेश कुमार ने अंकुर खन्ना वासी शंकर गार्डन की शिकायत पर इनोवा गाड़ी नंबर पीबी 08 सीएच 1058 चोरी होने का मुकदमा दर्ज किया था। वहीँ इस मामले को टेक्निकल ढंग से सुलझाते हुए थानां न: 8 कि पुलिस ने जांच के दौरान पता चला कि आरोपी ने जब इनोवा चोरी की थी तो उसने ढिलवा टोल नाका क्रॉस किया था तब इस गाड़ी पर लगे फास्टैग ने गाड़ी का नंबर ट्रेस किया था। इसके पश्चात आरोपी ने अपनी टोटल डैमेज इनोवा का नंबर पीबी11 आर 0404 इस गाड़ी पर लगा दिया और गाड़ी को डलहौजी की ओर ले गया, जब आरोपी को पता चला कि पुलिस उसका पीछा कर रही है तो आरोपी हरियाणा स्टेट का नंबर लगा कर गाड़ी पंजाब वापस ले आया। बता दे कि फास्ट टैग की मदद पुलिस ने आरोपी की डैमेज हुई गाड़ी की छानबीन कर आरोपी का एड्रेस ट्रेस किया और जब पुलिस ने आरोपी के परिजनों पर दबाव डाला तो आरोपी इनोवा गाड़ी को नाथा वाले बाग थाना भार्गव कैंप की हद में छोड़कर फरार हो गया जहां से भार्गव कैंप की पुलिस ने गाड़ी को बरामद कर लिया। प्राप्त जानकारी अनुसार आरोपी गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र जागीर सिंह वासी गांव दशमेश तहसील बाबा बकाला को इस मुकदमे में नामजद किया गया। [metaslider id=711]