ePaper Reading mode

ePaper

Sunday, 19 March 2023

जालंधर : पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा , पैरा मिलिट्री फोर्स भी मौजूद, धारा-144 लागू : CP कुलदीप चाहल

Jalandhar: Police increased security, para military force also present, Section-144 implemented: CP Kuldeep Chahal
Jalandhar: Police increased security, para military force also present, Section-144 implemented: CP Kuldeep Chahal
बयूरो : जालंधर में सुरक्षा बढ़ाई गई है। अमृतपाल सिंह व उसके सर्मथकों पर हुई कार्रवाई के बाद पंजाब में पेरामिल्ट्री और स्थानीय पुलिस संयुक्त टीमें बनाकर जगह-जगह लॉ एंड आर्डर बनाए रखने को लेकर चौकस दिखाई दे रहे है। आज जालंधर के पुलिस कमिश्नर कुलदीप सिंह चाहल के नेतृत्व में कमिश्नरेट पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स के साथ मॉडल टाऊन एरिया में फ्लैग मार्च निकाला गया और सीपी चाहल ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि किसी भी शरारती अंसर को शहर का माहौल बिगाड़ने पर छोड़ा नहीं जाएगा और साथ ही धारा 144 के तहत 4 से ज्यादा एकत्रित होने पर लोगों पर कार्रवाई भी की जाएगी। मिली जानकारी अनुसार हरियाणा के गुरुग्राम से अमृतपाल का फाइनेंसर दिलजीत कलसी उर्फ़ सर्बजीत को गिरफ्तार कर लिया है। दिलजीत पिछले लम्बे समय से अमृतपाल के साथ जुड़ा हुआ था व उसके संघठन वारिस पंजाब दे को फंड मुहैया करवा रहा था। [metaslider id=25498]