Friday, 19 April 2024
Jalandhar
जालंधर पुलिस के हाथ लगी बड़ी सफलता, बंबीहा गैंग के 2 गुर्गे गिरफ्तार
जालंधर : जालंधर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। जालंधर पुलिस ने बंबीहा गिरोह के 2 गुर्गों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी अनुसार उनसे 3 पिस्तौल और 1 किलो अफीम बरामद
हुई है। इस मामले बारे जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि यह गिरोह पंजाब के कई जिलों में हत्या, धमकी, जबरन वसूली, फिरौती और कई अन्य आपराधिक गतिविधियों जैसे कई जघन्य अपराधों में शामिल है। यह जानकारी DGP पंजाब गौरव यादव ने एक्स पर दी है।