Tuesday, 08 February 2022
Jalandhar
जालंधर पुलिस ने फतेह गैंग के सरगना को साथियों समेत किया गिरफ्तार , अवैध हथियार व दो गाड़ियां बरामद
[metaslider id=9199]
जालंधर : बड़ी खबर मिली है कि सीआईए स्टाफ की टीम ने अवैध हथियारों के साथ फतेह गैंग के सरगना खुरला किंगरा निवासी करण प्रीत सिंह उर्फ ज्ञानी उर्फ फतेह व उसके साथियों को गिरफ्तार किया है। प्राप्त जानकरी अनुसार फतेह के साथियों की पहचान बस्ती बावा खेल निवासी अमन उर्फ अमना, लुधियाना के विकास नगर निवासी अनिल कुमार उर्फ रॉकी के रूप में हुई है। बता दे कि इनके पास से तीन अवैध पिस्टल और 24 कारतूस सहित दो गाड़ियां बरामद हुई है। वहीँ डीसीपी ने बताया कि सभी को फोकल प्वाइंट चौक के पास गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया सभी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
[metaslider id=711]