ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Sunday, 16 August 2026

जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जालंधर : तेजदार हथियार दिखा कर लूट और झपटमारी की वारदाते करने वाले आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जालंधर : पुलिस कमिश्नरेट जालंधर ने शहर में लूट और झपटमारी की वारदातों को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए तेजधार हथियार दिखाकर मोबाइल फोन लूटने वाले 4 आरोपियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो लूटे गए मोबाइल फोन, दो बाइक और 30 नशीली गोलियां बरामद की हैं।

पुलिस के अनुसार, भगत सिंह कॉलोनी स्थित बाबा बालक नाथ मोड़ के पास एक व्यक्ति को चार बाइक सवार युवकों ने दातर दिखाकर रोक लिया और उसका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। मामले में थाना डिवीजन नंबर-1 में केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए सुहेल खान, अभिषेक उर्फ गंजा और रिशव यादव को गिरफ्तार किया, जबकि उनके एक नाबालिग साथी को भी बाइक समेत काबू किया।

आरोपियों से लूटे गये दो मोबाइल और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद हुई। बाइक की तलाशी के दौरान 30 नशीली गोलियां भी मिलीं जिसके बाद एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल किया जाएगा और मामले में आगे की जांच जारी है।