Saturday, 11 March 2023
Jalandhar
जालंधर : बस्ती शेख में व्यक्ति ने की सुसाइड , परिजनों ने किया रोड जाम
जालंधर : खबर है कि बस्ती शेख के तेज मोहन नगर में आज एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या कर ली गयी है। मृतक बलबीर की सुसाइड के बाद परिजनों व गली के लोगों ने बस्ती शेख के अड्डे पर मृतक को न्याय दिलाने के लिए धरना प्रदर्शन किया । बता दे कि होली के दिन एक मासूम बच्चे से दुष्कर्म का मामला सामने आया था। उस पर्चे में बलबीर का नाम भी नामजद था। मृतक के परिजनों का कहना है कि इस मामले में वह निर्दोष था। इसलिए अपने ऊपर गलत पर्चा दर्ज होने से परेशान बलबीर ने आज जीवन लीला समाप्त कर ली।
पीड़ित के परिवार और इलाका निवासियों द्वारा सड़क जाम करके सरकार से मांग की जा रही हैं कि बेटे के दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाए और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया जाए। उनका कहना है कि जब तक उनके बेटे के दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी, उनके द्वारा धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
[metaslider id=25498]