ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Monday, 06 March 2023

जालंधर : प्राइवेट स्कूल द्वारा बच्चों का रिजल्ट रोकने पर पेरेंट्स ने लगाया धरना

Jalandhar: Parents staged a sit-in after the private school withheld the results of their children.
Jalandhar: Parents staged a sit-in after the private school withheld the results of their children.
जालंधर : खबर है कि जालंधर में निजी स्कूलों की लूट से परेशान पेरेंट्स ने ADC के दफ्तर के बाहर धरना लगाया।पेरेंट्स का आरोप है कि निजी स्कूल बच्चों का रिजल्ट रोक कर शिक्षा के अधिकार अधिनियम की सरेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। पेरेंट्स ने आरोप लगाया कि निजी स्कूलों की लूट से परेशान होने पर वह बार-बार प्रशासन को शिकायत देते हैं, लेकिन उन पर एक्शन नहीं होता। पेरेंट्स ने कहा कोरोना महामारी के दौरान स्कूल नहीं खुले। बच्चों की कक्षाएं ऑनलाइन लगी। उन्होंने बच्चों की नियमानुसार ट्यूशन फीस भरी, लेकिन सैक्रेड हार्ट कनवैंट स्कूल दो साल बाद कोरोना महामारी के दौरान के अन्य चार्ज भी मांग रहा है। चार्जेस न देने पर स्कूल ने बच्चों के रिजल्ट रोक दिए हैं।परिजनों ने सरकार से मांग की है कि स्कूल द्वारा की जा रही नाजायज लूट व मनमानियों पर नुकेल कसी जाए। [metaslider id=25498]