ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Thursday, 16 July 2026

PM मोदी के आगमन को लेकर हाई अलर्ट पर जालंधर, DGP ने कैंट स्टेशन पर लिया सुरक्षा का जायजा

PM मोदी के आगमन को लेकर हाई अलर्ट पर जालंधर, DGP ने कैंट स्टेशन पर लिया सुरक्षा का जायजा

जालंधर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को जालंधर आ रहे हैं, जहां वे कैंट रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री के VIP दौरे को देखते हुए पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अलर्ट जारी किया है। जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन और आस-पास के इलाकों में बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।

पंजाब के DGP गौरव यादव खुद जायजा लेने पहुंचे इसी बीच पंजाब पुलिस DGP गौरव यादव खुद जालंधर पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का रिव्यू किया। उन्होंने इस दौरान तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। साथ ही, उन्होंने पुलिस कमिश्नर सतिंदर सिंह और कई दूसरे जिलों के SSP को सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को प्रधानमंत्री के रूट से लेकर घटनास्थल तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम करने के निर्देश दिए हैं ताकि किसी भी अनहोनी से असरदार तरीके से निपटा जा सके। आने-जाने वालों और चप्पे-चप्पे पर नजर रखने के लिए स्निफर डॉग और बम डिस्पोजल स्क्वॉड का इस्तेमाल किया जा रहा है।

ट्रैफिक डायवर्जन कार्यक्रम स्थल नेशनल हाईवे 44 के पास होने के कारण सिक्योरिटी के तौर पर कुछ समय के लिए ट्रैफिक डायवर्जन किया जाएगा। डीजीपी ने लोगों से अपील की कि 17 जुलाई को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक लुधियाना, जालंधर, अमृतसर और पठानकोट को जोड़ने वाले NH-44 पर सफर न करें। अगर बहुत जरूरी है तो सफर के समय में बदलाव कर लें।

यात्रियों के लिए गाइडलाइंस जारी पीएम मोदी के जालंधर दौरे के चलते रेलवे स्टेशन पर सिक्योरिटी और नाकाबंदी बढ़ा दी गई है। इस दौरान आने-जाने वाले यात्रियों की पूरी तरह से चेकिंग की जा रही है। प्रशासन ने जनता से अपील की है कि वे सिक्योरिटी बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें। प्रधानमंत्री मोदी के दौरे के चलते स्टेशन परिसर में कड़ा सिक्योरिटी घेरा रहेगा।