ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Wednesday, 23 June 2021

जालंधर में पुलिस थाना 5 के बाहर मुस्लिम समाज ने जमकर की नारेबाजी, जानिए क्या है मामला

jalandhar-muslim-samaaj-protest-outside-police-station
jalandhar-muslim-samaaj-protest-outside-police-station
[metaslider id="9199"] जालंधर : मुस्लिम समाज ने शहर के थाना डिवीजन पांच के बाहर बुधवार को धरना लगाया । इस दौरान पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। दरअसल, घर में आग लगाने के आरोपित गोल्डी को पुलिस अभी गिरफ्तार नहीं कर पाई है। इसी से नाराज मुस्लिम समाज के लोगों ने पुलिस थाने के बाहर धरना लगाया और जमकर नारेबाजी की। यहीं नहीं प्रदर्शनकारियों ने नकोदर रोड के गुरु रविदास चौक पर जाम लगा दिया और गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। थाना नंबर पांच के प्रभारी रविंदर कुमार ने प्रदर्शकारियों को आश्वासन दिया कि जल्द ही आरोपित की गिरफ्तारी की जाएगी, जिसके बाद धरना समाप्त कर दिया गया।बता दें कि बीते दिनों लव मैरिज से नाराज लड़की के पिता ने लड़के के घर में आग लगा दी थी। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ केस दर्ज किया था। मामले में अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। [metaslider id="711"]     source link