Friday, 20 December 2024
Jalandhar
जालंधर नगर निगम ,नगर कौंसिल और नगर पंचायत चुनाव 21 दिसंबर को , सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक मतदान
जालंधर : ज़िले में 21 दिसंबर को होने वाले नगर निगम, नगर कौंसिल और नगर पंचायत चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने पूरी तैयारियां कर ली है। जिसमे शनिवार को 729658 वोटर अपने वोट के अधिकार का प्रयोग करेंगे। जिला चुनाव अधिकारी -कम-डिप्टी कमिश्नर डॉ हिमांशु अग्रवाल ने बताया कि मतदान शनिवार को सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक होगा और मतदान के बाद पोलिंग स्टेशनो पर मतगणना की जाएगी। उन्होंने वोटरों को बिना किसी डर, भय से मतदान में बढ़ चढ़ कर अपने अधिकार का प्रयोग करने की अपील की।