Wednesday, 28 August 2024
Jalandhar
जालंधर निगम कमिश्नर के सख्त आदेश, अब नगर निगम के ये अधिकारी उठवाएंगे शहर का कचरा
जालंधर : महानगर जालंधर में लगातार जमा हो रहे कूड़ा कर्कट को देखते निगम कमिश्नर की तरफ से सभी ब्रांचों के अधिकारियों को सफाई के कार्यों में उतार दिया है, जिसके तहत अब बड़े अधिकारी कूड़े की व्यवस्था देखते नजर आएंगे। बताया जा रहा है कि नगर निगम कमिश्नर ने जो निर्देश जारी किए हैं उनमें शहर के 28 डंप स्थानों पर निगम के कई अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
मिली जानकारी अनुसार अब म्यूनिसिपल टाऊन प्लानर (एम.टी.पी.), असिस्टैंट टाऊन प्लानर (ए.टी.पी.) और बिल्डिंग इंस्पैक्टर अब कचरा उठवाएंगे । इसके साथ ही कई इंजीनियरों को भी इस डयूटी में शामिल किया गया है। निगम कमिश्नर ने एम.टी.पी., ए.टी.पी. और इंस्पैक्टरों सहित एस.ई., सुपरिंटैंडैंट, एक्सियन, एस.डी.ओ., जेई सहित सभी ब्रांच के अधिकारियों को कचरा उठवाने की डयूटी लगा दी है।