ePaper Reading mode

Daily Samvad ePaper

Tuesday, 28 March 2023

जालंधर के दंपती की फिलीपींस में गोलियां मारकर हत्या

Jalandhar couple shot dead in Philippines
Jalandhar couple shot dead in Philippines
जालंधर : खबर है कि जालंधर के दंपती की फिलीपींस में गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। मिली जानकारी अनुसार दोनों गोराया के रहने वाले थे। बताया जा रहा है हत्यारा मनीला के शिरेबो शहर के दनौज में सुखविंदर सिंह के घर में रात करीब 10 बजे घुसा। उसने पहले घर के बाहर बैठे सुखविंदर सिंह उर्फ बिंदा (41) को गोली मारी। उसके बाद हत्यारा घर के अंदर गया। घर में गोली की आवाज सुनकर कमरे से बाहर की तरफ आ रही सुखविंदर की पत्नी किरणदीप कौर को भी उसने गोलियां मारीं। पूरी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई। बता दे सुखविंदर सिंह मनीला के शिरोबो शहर में करीब 19-20 साल से रह रहा था। वह भाई लखबीर सिंह के साथ फाइनेंस का काम करता था। लखबीर सिंह पिछले 2 महीने से गोराया आया हुआ है और पीछे से अराजक तत्वों ने उसके भाई और भाभी की घर में घुस कर हत्या कर दी। बताया जा रहा है किरणदीप कौर 5 महीने पहले ही अपने पति सुखविंदर सिंह बिंदा के साथ मनीला गई थी। [metaslider id=25498]